Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महुआ का तीखा तंज:'मुखौटा और विग दोनों उतरे'

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सुदीप बंद्योपाध्याय को आड़े हाथों लेते हुए एक तीखा और व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया

14 Jun 2026

महुआ का तीखा तंज:'मुखौटा और विग दोनों उतरे'

कोलकाता। तृणमूल के भीतर जारी सियासी घमासान अब बेहद निजी और तीखे हमलों के दौर में पहुंच चुका है। छह बार के वरिष्ठ लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शामिल होने की खबरों के बीच फायरब्रांड टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उन पर एक बेहद विस्फोटक और सनसनीखेज हमला बोला है। महुआ ने आरोप लगाया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बहाना बनाकर पार्टी नेतृत्व की आंखों में धूल झोंकी और गुपचुप तरीके से दिल्ली पहुंचकर भाजपा के आला नेताओं के साथ बंद कमरों में बैठकें करने लगे। वरिष्ठ नेता की इस कथित धोखेबाज़ी पर तृणमूल खेमे में भारी नाराजगी और असहजता देखी जा रही है। 
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सुदीप बंद्योपाध्याय को आड़े हाथों लेते हुए एक तीखा और व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया। महुआ ने दावा किया कि सुदीप ने पार्टी आलाकमान को सूचित किया था कि पेट में तेज दर्द के कारण वे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद टीवी चैनलों पर वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठकें करते नजर आए। महुआ ने तंज कसते हुए लिखा कि उनका मुखौटा और उनकी विग दोनों उतर चुके हैं। दादा, कृपया अब अपने एक्स हैंडल का नाम बदलकर सुदीप भाजपा बी टीम कर लीजिए। कम से कम हमारे नाम का इस्तेमाल तो मत कीजिए। 
राजनीतिक गलियारों में सुदीप बंद्योपाध्याय का बागी खेमे के साथ जाना ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुदीप ने न केवल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे गए बागियों के पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, बल्कि उन्हें दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करते देखा गया है। हालांकि, महुआ के इस तीखे प्रहार पर सुदीप बंद्योपाध्याय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन दिल्ली दरबार में उनकी इन लगातार मुलाकातों ने बंगाल से लेकर देश की राजधानी तक नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट तेज कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महुआ का तीखा तंज:'मुखौटा और विग दोनों उतरे'
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सुदीप बंद्योपाध्याय को आड़े हाथों लेते हुए एक तीखा और व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News